Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली फरीदाबाद हरियाणा

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।

इस अवार्ड कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक्त में इस दिशा में और भी अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण के 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में करनाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और सतत प्रयासों का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हरियाणा की स्वच्छता क्रांति का आरंभ है।

 वहीं दूसरी ओर, सोनीपत को स्वच्छता के लिए ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सोनीपत नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रबंधन और नवाचार को दर्शाता है। राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम ने स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाई है। जहां पिछले साल यह देशभर में 140वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 41वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा राज्य में उसकी रैंकिंग अब 7वें स्थान पर है। यह विकास राज्य सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता अभियानों का परिणाम है। इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा, “यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले समय में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है, और आने वाले वर्षों में सोनीपत सहित प्रदेश के कई शहर इस सूची में और ऊंचा स्थान प्राप्त करेंगे- “हम सिर्फ गंदगी हटाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हरियाणा को एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ राज्य के रूप में स्थापित करेंगे।” मंत्री गोयल ने कहा, “स्वच्छता से ही स्वास्थ्य, समृद्धि और संपन्नता सुनिश्चित होती है। आज राष्ट्रपति द्वारा करनाल को दिया गया यह पुरस्कार हमारे लिए मानसिक ऊर्जा का स्रोत बनेगा। यह एक संकेत है कि हमारा प्रदेश एक स्वच्छ भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। ” उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ अब ‘स्वच्छ भारत – सम्पन्न भारत’ के रूप में सामने आ रहा है, और हरियाणा इसकी अग्रिम पंक्ति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में करनाल ही नहीं, बल्कि हरियाणा के हर एक शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में टॉप पर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

Related posts

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र शेखावत व सीएम नायब ने किया 38 वे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का किया शुभारंभ-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

अब प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम होगा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुकरबा चौक और फ्लाई ओवर का नाम शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा होगा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :एएसआई राजेश अब तक दुनिया भर से 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर फिर से परिवारों से मिलवा चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x