Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना 49 पुलिस और रेकी कर बंद मकान में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में  दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों शातिर किस्म के चोर हैं जिनके पास तमंचा, कारतूस, चोरी के जेवरात, 4 मोबाइल और बाइक बरामद हुई है।

पुलिस की गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों  की पहचान अनिल उर्फ अनु उर्फ बिल्ला और करण शर्मा उर्फ़ गोपाल उर्फ काकू के रूप में हुई है। एडीसीपी नोएडा ने बताया कि थाना 49 पुलिस को सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान इनपुट मिला था, कि दो  शातिर बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। तभी बरोला टी पॉइंट की तरफ से दो बाइक सवार  आते दिखाई दिए पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे । पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वह दिन में बंद मकान में रेकी  करते थे और रात को ताला तोड़कर जेवरात और कीमती सामानों की चोरी करते थे। एडीसीपी ने बताया कि यह दो शातिर किस्म के चोर हैं। अनिल के ऊपर अलग-अलग थाना में आठ मुकदमे और करण के ऊपर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों ने हिमाचल में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस सोने की चेन, कान के टॉप्स, तीन अंगूठियां, एक गले का पेंडेंट चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक बरामद की गई है। बरामद किए गए समान के संबंध में थाना 49 में मुकदमा दर्ज है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

Related posts

फरीदाबाद: पिछले 5 साल के रेप,पोक्सो और छेड़छाड़ के आरोपितों की कुंडली तैयार करके रखे,58 थाने एसएचओ अनिल की प्रशंसा की  

Ajit Sinha

मुझे फिरौती के तीन लाख रूपए दे दो, अगर एफआईआर दर्ज करवाई तो तुम्हारे बेटे को मार देंगें -अरेस्ट।

Ajit Sinha

रेरा के बकाए की वसूली के लिए बकाएदार बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x