Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तहसीलदार का रीडर 25000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल की टीम ने आज मंगलवार को इन्द्रजीत सिंह, रीडर तहसीलदार इसराना जिला पानीपत को शिकायत कर्ता से 25,000/- (पच्चीस हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते हुए  रंगे हाथो कार्यालय तहसील इसराना जिला पानीपत से गिरफ्तार किया है तथा आरोपित  के विरूद्व मुकदमा संख्या 20 दिनांक 15.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी माता व उसके भाई के नाम गाँव माण्डी तहसील इसराना जिला पानीपत में लगभग 9 बीघे जमीन है। इस जमीन के सम्बन्ध में उसके चाचा द्वारा उनके विरूद्ध तहसील इसराना में तकसीम का केस दायर किया हुआ है। इस केस का फैसला उसके हक में करवाने की एवज में आरोपित इन्द्रजीत सिंह, रीडर तहसीलदार इसराना जिला पानीपत द्वारा उससे 50,000/-रूपये (पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत की मांग की गई। अब आरोपित इन्द्रजीत सिंह द्वारा माँगी रिश्वत राशि में से उससे 25,000/- रूपये बतौर रिश्वत पहले व 25,000/- रूपये उसके हक में तकसीम केस का फैसला होने के बाद बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।

Related posts

साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर बैंक के प्रोजेक्ट मैनेजर को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 52.50 लाख

Ajit Sinha

नई दिल्ली: एसआईयू-।।, क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर अनवर ठाकुर को 22 वाली विदेशी पिस्टल व 10 जिन्दा गोली के साथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

44 एटीएम मशीन में 2,22,54,300 करोड़ रुपए भरने के लिए दिया गया था,लेकर हुआ फरार,आरोपित को पुलिस ने किया।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x