Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला फरीदाबाद

फरीदाबाद में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत 5000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद द्वारा आज शुक्रवार को कनिष्ठ अभियन्ता (जेई) दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लि. मण्डल -1 बल्लभगढ़ को शिकायतकर्ता से 5,000/- रूपये (पांच  हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके वाणिज्य वर्क शॅाप सैक्टर-61 बल्लभगढ़ पर लगा बिजली मीटर जल गया था। इस बिजली मीटर को बदलवाने के लिए वह आरोपित सुरजीत से मिला।

जिसने उसके बिजली मीटर को बदलने की एवज में उससे 10,000/-रूपए नकद बतौर रिश्वत की मांग की। इस राशि में से वह आरोपित सुरजीत को पहले ही 5,000/-रुपए  दे चुका है। अब आरोपित उससे बकाया 5,000/-रुपए नकद बतौर रिश्वत की मांग कर रहा है। उपरोक्त शिकायत पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद द्वारा कार्रवाई  करते हुए आरोपित सुरजीत को शिकायतकर्ता से 5,000/- रूपये (पाँच हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए कार्यालय उप मण्डल अभियन्ता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम बल्लभगढ़ से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा आरोपित  के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 19 दिनांक 11.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट व 308(2) बीएनएस थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद में दर्ज किया गया है।

Related posts

फायर बिग्रेड से आग बुझाते हुए आपने देखा होगा, अब वायु प्रदूषण रोकने के लिए पेड़ों के छिड़काव करते हुए देखिए इस वीडियो में।  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज नूंह से नशीली दवाइयों की बड़ी खेप के साथ एक शख्स को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दोनों ही खिलाड़ियों ने अगले माह होने वाली नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप मे खेलने हेतुअपनी जगह सुरक्षित की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x