Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात जलभराव में करंट लगने से एक फैशन डिजाइनर की मौत, दूसरे हादसे में ऑटो चालक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बीती रात मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में भारी बारिश के दौरान सड़कों पर उत्पन्न हुई जलभराव में एक फैशन डिज़ाइनर की बिजली के करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में एक ऑटो चालक की मेनहोल में गिर जाने से मौत हो गई। दोनों शवों को संबंधित थानों की पुलिस टीम ने अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर दोनों के परिजनों को शवों सौंप दिए गए है। दोनों ही हादसों के मामले में संबंधित थानों में सम्बंधित विभागों के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत बुधवार को अक्षत जैन (उम्र-25 वर्ष, पेशा-डिजाइनर) निवासी सैक्टर-11 विश्वाशनगर, (दिल्ली) वर्तमान निवासी वाटिका सिटी सैक्टर-49, गुरुग्राम जब जिम करके अपने किराए के मकान पर मोटरसाईकिल से जा रहा था और जब वह घसोला गांव में रोड पर पहुंचा तब बरसात के कारण हुए जलभराव में पड़े बिजली के तार में करंट होने से अक्षत उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में मृतक अक्षत के परिजनों द्वारा पुलिस थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में एक शिकायत दी गई, जिसमें बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त शिकायत पर सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित करके मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है कि इसी प्रकार बीती रात बुधवार को एक ऑटो रिक्शा चालक शैलेंद्र (उम्र-27 वर्ष, पेशा-ऑटोचालक) निवासी गांव बिनौरा, जिला कन्नौज (उत्तर-प्रदेश) जब अपने ऑटो रिक्शा से शीशपाल विहार गेट नंबर-02 के पास पहुंचा तो यहां पर बरसात के कारण जलभराव हो रखा था तथा रोड़ के साईड में बने सीवर का मेन होल खुला हुआ था। सीवर का मेन होल खुला होने के कारण शैलेन्द्र उस सिवर में गिर गया और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में मृतक शैलेन्द्र के परिजनों द्वारा थाना सदर, गुरुग्राम में एक शिकायत दी गई, जिसमें सम्बन्धित विभाग पर सीवर खुला छोड़कर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। पुलिस टीम द्वारा प्राप्त शिकायत पर सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित करके मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमों में कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया गया व मुकदमों का अनुसंधान जारी है।

Related posts

एक फ्लैट के अंदर अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्कूल जाते वक़्त एक नाबलिक लड़की की कार में अपहरण कर जबरन बलात्कार के सनसनीखेज मामले में दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, प्रदेशभर में शपथ ग्रहण सहित अन्य कार्यक्रम हुए आयोजित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x