Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

हत्या की कोशिश के एक सनसनीखेज मामले में अपराधी नितिन को मुठभेड़ के दौरान बाएं पैर में लगी गोली , पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की एएटीएस/उत्तर-पश्चिम जिले की टीम ने आज वीरवार को एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम नितिन उर्फ़ चोर निवासी जांगीरपुरी, दिल्ली उम्र 19 वर्ष है। यह अपराधी हत्या की कोशिश, पीएस जहांगीरपुरी , दिल्ली, मुकदमा नंबर -678 /2025, धारा 109 (1) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट में वांछित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल अपराधी नितिन उर्फ़ चोर के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस इसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल , दो कारतूस के खाली खोल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटर साइकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस आरोपित पर एक और पीएस जहांगीरपुरी, दिल्ली में  मुकदमा नंबर -683 /2025 धारा  221/132/109 (1) BNS के तहत दर्ज की गई है। 

Related posts

कलेक्शन एजेंट से लूट करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़

Ajit Sinha

भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को बढ़ाने, आतंकवाद और अन्य मुद्दों से लड़ने के लिए एकजुट होने के संबंध में बात की : पीएम

Ajit Sinha

पलवल के नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला,आईपीएस ने संभाला जिला पुलिस कप्तान का कार्यभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x