Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: 13 जुलाई को अनंगपुर में होगी राष्ट्रीय महापंचायत, पूरे देश से नेता करेंगे शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गांव अनंगपुर में हो रही तोड़फोड़ को लेकर शुक्रवार को फरीदाबाद, गुड़गांव नोएडा एवं यूपी के अनेक दिग्गज गुर्जर नेता गांव अनंगपुर स्थित कांत एन्क्लेव में जयवीर भड़ाना के निवास पर एकत्रित हुए। इस सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बढ़कर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे विजय प्रताप सिंह ने की। सभा को संबोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा की अनंगपुर गांव 1500 साल से बसा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सूरजकुंड मेला इस गांव की पहचान है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में सुप्रीम कोर्ट में जो तथ्य पेश किए हैं, वो गलत हैं और बदनीयती से पहले बैंक्वेट हॉल व फार्म हाउस और उसके बाद लोगों के घरों को तोड़ा गया।

विजय प्रताप ने भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोगों को आश्वासन एक महीने पहले अपने यहां बुला कर दिया उसके बावजूद फिर से गांव में जेसीबी आ जाती है। लोग सोकर भी नहीं उठे थे कि गैर कानूनी रूप से मकान तोड़ दिए जाते हैं। उन्होंने मांग की, कृष्णपाल गुर्जर गांव में आए लोगों को मुआवजे की घोषणा करें और सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से सही तथ्य रखवा कर ये तोड़फोड़ बंद कराएं, नहीं तो अगले रविवार यानी 13 जुलाई को गांव अनंगपुर में देश की बड़ी पंचायत होगी, जिसमें देशभर से लोग जुटेंगे। इस महापंचायत में कांग्रेस के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आने वाली 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत अपने आप में नया इतिहास रचेगी। सरकार ने अपने सभी रास्ते बंद कर लिए हैं, अब आंदोलन नया रूप ले चुका है और हम सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश से आए विरजेश भाटी, डॉ जतन, विकास भाटी, आलोक नागर, रोहताश बेदी, विजय खटाना पार्षद सोहना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पंडित, नेपाल कसाना, दिवाकर बिधूड़ी, विजय प्रताप लोकेश भाटी, तपेंद्र भड़ाना, सतीश भड़ाना, विजयपाल सरपंच, राजकुमार भड़ाना, जयवीर भड़ाना, यूपी से किसान मोर्चा के युवा अध्यक्ष, प्रवक्ता एवं संगठन मंत्री सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार प्रकट किए।

Related posts

अशोक हत्याकांड में आज दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में यूआईसी के खिलाफ प्रदर्शन ,सड़क पर हुए गढ्ढे में मिटटी ना डाली जाए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद;राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अंडरपास में न हो जलभराव, उचित प्रबंध करें अधिकारी : संजय जून

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x