Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज सोनू कुमार की-मैन, रेलवे विभाग को 15000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो ,गुरूग्राम द्वारा आज मंगलवार को सोनू कुमार की-मैन, रेलवे विभाग जाटुसाना रेवाड़ी को शिकायतकर्ता से 15,000/-रुपए बतौर रिश्वत लेते हुए रेलवे स्टेशन जाटुसाना जिला रेवाड़ी से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। शिकयतकर्ता ने एसीबी गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। उसकी व उसके भाई की जमीन रेवाड़ी से हिसार जाने वाले रेलवे लाईन के साथ लगती है। रेलवे के कर्मचारी देवेन्द्र जमादार व सोनू की-मैन रेलवे विभाग द्वारा उसकी जमीन में लगभग 20 फुट अन्दर तक पत्थर के पोल लगाए गए ।

दिनांक 30.6.2025 को वह रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी जाकर देवेन्द्र जमादार व सोनू की-मैन, रेलवे विभाग से मिला और अपनी जमीन में लगे पत्थर के पोल को हटवाने के लिए अनुरोध किया। इस पर आरोपित देवेन्द्र जमादार, रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी द्वारा उससे उसकी जमीन से पोल हटवाने की एवज में 20,000/-रूपये (बीस हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत की माँग की। इस पर उसके द्वारा बार अनुरोध करने पर आरोपित सोनू की-मैन, रेलवे विभाग द्वारा 15,000/-रूपये बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई। उपरोक्त शिकायत पर एसीबी गुरुग्राम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित सोनू कुमार की-मैन, रेलवे विभाग जाटुसाना रेवाड़ी को शिकायतकर्ता से 15,000/-रूपए बतौर रिश्वत लेते हुए रेलवे स्टेशन जाटुसाना जिला रेवाड़ी से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया तथा इस सम्बन्ध में मुकदमा संख्या 23 दिनांक 1.7.2025 धारा 7 पीसी एक्ट व 308(2) बीएनएस थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में आरोपित देवेन्द्र जमादार, रेलवे स्टेशन जाटुसाना, रेवाड़ी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीएम मनोहर लाल ने 2741 करोड़ रुपये की 347 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: कानूनगो रणधीर सिंह 14000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पलवल: उपायुक्त नरेश नरवाल  ने कोरोना पॉजीटिव केस मिलने पर जिला में किए कंटेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x