Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव सरूरपुर में अवैध रूप से विकसित किए गए कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट द्वारा आज गांव सरूरपुर में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं,यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गईं। अधिकारीयों की माने तो 20 डीपीसी, 3 निर्माणधीन रिहायशी निर्माणों व प्रॉपर्टी डीलर्स कार्यालय को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि गांव सरूरपुर में तक़रीबन दो एकड़ जमीनों पर दो अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें तीन निर्माणधीन रिहायशी निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया  रहा था। इसके अलावा वहां पर 20 डीपीसी व दो प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय अवैध रूप से बने हुए थे जिसे आज जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं । इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के नेतृत्व मुजेसर थाना के एसएचओ दिनेश कुमार कर रहे थे। इस दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार स्वंय मौजूद थे। इस कार्रवाई को कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार, सुरेश कुमार व प्रदीप राणा की देख रेख में अंजाम दिया गया।

Related posts

पलवल: 500 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत लगभग एक करोड़ रूपए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बिल्डरों ने एक शख्स की जीवन भर की कमाई लूट ली, पुलिस सुनने को तैयार नहीं, चूहा फ्लेट तोड़ दी बिल्डरों ने.केस दर्ज करवाएंगे, डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद दशहरा कमेटी ने भूमि पूजन व रामलीला, “रामायण” का उद्घाटन रिबन काटकर प्रमुख समाजसेवी महिपाल बैसला ने किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x