Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

तेज रफ्तार एवं लापरवाही से कार चलाते समय सिविल इंजिनियर को आई नींद में खाना खाने जा रहे लड़के को मारी टक्कर, मौत , अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गफलत लापरवाही व तेज रफ़्तार से स्कोडा कार चला कर एनएच -8 पर  चंचल होटल में दो दोस्त खाना खाने के लिए जा रहे लड़के को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक लड़के की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। इस संबंध में मुकदमा थाना सेक्टर -37 , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मंगलवार को दर्ज किया था। अब थाना सेक्टर -37 गुरुग्राम की टीम ने आरोपित कार चालक को कार सहित गिरफ्तार किया है, जिसका नाम मोहित उम्र 31 वर्ष बीटेक सिविल इंजीनियर  है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस को एक सूचना सरकारी अस्पताल  सेक्टर-37, से एक युवक की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर थाना सेक्टर-37, की पुलिस टीम सरकारी अस्पताल  सेक्टर-37 पहुँची और मृतक युवक का डेड रुक्का प्राप्त करके  मृतक युवक  हर्ष (उम्र-24 वर्ष)  निवासी ओम नगर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)  के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया व मोर्चरी गुरुग्राम में मृतक युवक के  शव को परिजनों के हवाले किया गया। मोर्चरी गुरुग्राम में मृतक के पिता ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका  लड़का हर्ष अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से चंचल होटल NH -8 पर खाना खाने के लिए गया था। चंचल होटल NH -8 के पास एक सफेद रंग की स्कोडा गाड़ी ने गफलत लापरवाही व तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर हर्ष व उसके दोस्तों को टक्कर मारी। हर्ष (मृतक) के दोस्त उसे सरकारी अस्पताल सेक्टर-37 में ले गए जहां डॉक्टर ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया। इस शिकायत पर थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।थाना सैक्टर-37 गुरुग्राम की पुलिस टीम ने  कार्रवाई  करते हुए एक्सिडेंट करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित मोहित (उम्र-31 वर्ष, शिक्षा- BTECH – सिविल इंजिनियर) निवासी नूरपुर बोहड़ा कलां, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को बुधवार को, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है।
आरोपित  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर का काम करता हैं और सेक्टर-14 में एक पीजी में रहता है। आरोपित मंगलवार को कंपनी में काम करके गाड़ी से अपने पीजी लौट रहा था और आरोपित  को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई और  एक्सीडेंट हो गया। वारदात को अंजाम देने में प्रयोग हुई कार (स्कोडा) आरोपित  के कब्जा से बरामद की गई है। आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।  अनुसंधान जारी है।

Related posts

आईआईएम रोहतक के छात्रों ने गुरुग्राम में डीसी अजय कुमार से की मुलाकात

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: धनकोट क्षेत्र में जलभराव, अतिक्रमण व जाम की समस्या से मिलेगी निजात- उपायुक्त अजय कुमार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुजेसर थाना व दुर्गा शक्ति की संयुक्त टीम का ओयो होटल में छापा, 7 लड़कियां और 5 लड़के पकड़े गए , केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x