Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार की टीम ने आज हल्का पटवारी को 8000 रूपए रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,  हिसार द्वारा आज शनिवार को आरोपित  अनूप सिंह हल्का पटवारी गांव बनवाली जिला फतेहाबाद को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद(आठ हजार रूपये) रिश्वत लेते गांव भोडिया बिशनोईयान बस अड्डे से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैं।शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी हिसार को दी गई शिकायत में आरोप लगाया हैं कि अनूप पटवारी उससे व उसके भाईयो की जमीन का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज 10 हजार रुपए  व उसकी बुआ व उसके चचेरे भाईयो की भूमि का विरासत इन्तकाल दर्ज करने की एवज में 20 हजार रुपये कुल 30,000/-रू. नकद रिश्वत की मांग कर रहा है।

उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपित अनूप सिंह पटवारी द्वारा उससे उसके द्वारा मांगी गई रिश्वत की राशि को किस्तों में लेने पर सहमति दी गई है। आज उसके द्वारा आरोपित को 8,000/- रुपए नकद रिश्वत दी जानी है।शिकायतकर्ता की उपरोक्त शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए एसीबी हिसार की टीम द्वारा आरोपित अनूप सिंह हल्का पटवारी उपरोक्त को शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया तथा आरोपित के विरूद्ध मुकदमा  संख्या 21 दिनांक 21.06.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हिसार दर्ज किया गया हैं।
 

Related posts

डिस्कवरी वाइन ग्रुप के 50 लाख रुपए व एक S-PRESSO कार लेकर भागने वाला पीएसओ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा के सीएम मनोहर और हिमाचल के सीएम सुखविंदर से अपील, बहन-जीजा व अन्य को तलाशने में मेरी मदद करें।

Ajit Sinha

गुरूग्राम में यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के सम्मेलन को किया सम्बोधित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x