Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ससुराल वालों पर चाकू से कातिलाना हमला करने वाले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ससुराल वालों पर चाकू से कातिलाना हमले करने मामले में आज संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने दामाद को गिरफ्तार किया है। इससे पहले आरोपित दामाद की फोन पर गाली -गलौज हुई थी, दामाद की नाराजगी का मुख्य कारण उसकी पत्नी को उसके मायके द्वारा जबरन ले जाने से नाराज था। और कहने के बावजूद उसकी पत्नी को न भेजने से भी नाराज था। इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया गया था, अब इसी केस में संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने आज गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में सुशीला निवासी जीवन नगर ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसका दामाद लडकी के साथ मारपीट करता था। जिस कारण वो लड़की को अपने साथ अपने घर ले आई। जिसके बाद आरोपित ने उनको फोन किया और गाली गलौज की, जिसके कुछ देर बाद वह उनके घर पहुंचा और उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दीपक निवासी 22 फुट रोड, संजय कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।पुछताछ में सामने आय़ा कि आरोपित उसके ससुराल वालो द्वारा उसकी पत्नी को अपने साथ ले जाने पर नाराज था और जब उसने अपने ससुराल फोन किया तो उनके साथ कहा सुनी हो गई। जिसके बाद वह गुस्से में उनके घर गया और चाकू से हमला कर दिया। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को एक तरफा वोट देकर जिताने का दिया भरोसा। 

Ajit Sinha

पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन झपटमारों को पकड़ा, एक झपटमार के पैर में लगी गोली।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की टीम गांव रिवाजपुर में मकान मालिकों को नोटिस देने के लिए पहुंची 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x