Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज फरीदाबाद नगर निगम द्वारा बनाई जा रही पंचकुइया चौक वार्ड 11 में पुलिया की जांच,, मिली गड़बड़ी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:आमजन से शिकायत प्राप्त हुई थी कि फरीदाबाद शहर में नगर निगम फरीदाबाद के अधीन पंचकुइयां चौक, वार्ड न. 11, फरीदाबाद में नवनिर्मित पुलिया के निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कारण पुलिया की कंकरीट उखड़ गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टेक्निकल टीम द्वारा आज गुरुवार को शिकायतकर्ता, स्थानीय निवासियों की व नगर निगम फरीदाबाद के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों तथा ठेकेदार की मौजूदगी में मौके पर स्पेशल चेकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान मौका पर पुलिया की मरम्मत का कार्य चल रहा था।

निरीक्षण  के दौरान ठेकेदार द्वारा किए गए रीइन्फोर्स्ड सीमेंट काँक्रीट (आर.सी.सी.) व प्लेन सीमेंट काँक्रीट के कार्य की पैमाइश व नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग की गई व नियमानुसार सैम्पल लिए गए। मौका निरीक्षण के दौरान पुलिया निर्माण कार्य में योजना, निष्पादन व पर्यवेक्षण तथा डिजाईन सम्बन्धित कई खामियां पाई गई।प्रथम दृष्ट्या अनुसार उपरोक्त पुलिया निर्माण में ठेकेदार व नगर निगम फरीदाबाद के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सरकारी तय मापदंडों/हिदायतों के अनुसार कार्य किया जाना नहीं पाया गया है। इस सम्बन्ध में एसीबी द्वारा आवश्यक आगामी कार्रवाई  अमल में लाई जा रही है। एसीबी की आमजन से अपील है कि सरकारी निर्माण कार्यो में गड़बड़ी/अनियमितताओं बारे सूचना दे ताकि निर्माण कार्य की स्पेशल टेक्निकल चैकिंग की जा सके। 

Related posts

फरीदाबाद: श्री श्रद्धा रामलीला कमेटी ने किया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ को सम्मानित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस एंव एक एचसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

हरियाणा: फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली और राजस्थान से चुराई गई 38 बाइक बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x