Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: बीती रात दो गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच लोग हुए घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात बल्लभगढ़ में नेशनल हाइवे पर जेसीबी इंडिया कंपनी के नजदीक दो गाड़ियों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर -58 की टीम ने घायलों को जिले के बादशाह खान नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। और तीनों शवों को पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया और आज तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस यह जानने में लगी है कि यह हादसा हुआ कैसे।

खबर के अनुसार अर्टिगा कार में सवार पांच लोग जेसीबी इंडिया कंपनी से रात लगभग दो बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके पलवल की ओर जाने के लिए कंपनी से निकले ही थे कि पलवल की तरफ से तेज गति से आ रही एम्जी कार ने अर्टिगा कार में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए , और उसमें सवार में पांच लोगों में से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,और एमजी गाड़ी में सवार तीन लोगों सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अर्टिगा कार में सवार सभी पांच लोग पलवल जिले के रहने वाले है,और जेसीबी इंडिया कंपनी में ड्यूटी ख़त्म करके अपने घर की ओर जाने के लिए अर्टिगा कार में सवार होकर निकले थे।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पांचवें दिन 4 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,साइबर सेल ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जाजरू में तीन अवैध कालोनियों में 3 निर्माणधीन निर्माण, 40 डीपीसी को तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x