Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय पंचकूला

नाकों पर हमेशा चौकन्ना रहें, संदिग्ध गतिविधियों पर रखे सख्त नजर, आमजन से रखे सौहार्दपूर्ण व्यवहार : डीसीपी सृष्टि गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पंचकूला जिले में आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सृष्टि गुप्ता ने शनिवार को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर के सभी प्रमुख नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए डीसीपी ने सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए नाकों पर पूरी सतर्कता जरूरी है। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नाकों पर तैनाती के दौरान हमेशा चौकन्ने रहें और हर आने-जाने वाले वाहन व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि नाके आमजन की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, ऐसे में ड्यूटी पर पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहना जरूरी है। हालांकि, डीसीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि चेकिंग के दौरान आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। पुलिस की कार्रवाई सतर्क और संवेदनशील दोनों होनी चाहिए ताकि आमजन का विश्वास बना रहे।डीसीपी ने पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि रात्रि ड्यूटी या कम दृश्यता की स्थिति में पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टर जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के साथ ही ड्यूटी पर मौजूद रहें। उन्होंने दोहराया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए हर पुलिसकर्मी को अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा।बैठक के अंत में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। सतर्कता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

Related posts

देवी मां के चरणों में नमन से किया डीजीपी हरियाणा के कार्यकाल का शुभारंभ: अजय सिंघल ने पहले ही दिन माता मनसा देवी के दर्शन किए

Ajit Sinha

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले पंचकूला में ट्रैफिक प्लान तैयार,एडवाइजरी जारी, नागरिकों से सहयोग की अपील

Ajit Sinha

टैक्सी चालक से लूटपाट करने वाले मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x