Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गुरुग्राम में ली अधिकारियों की बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जुलाई माह के पहले सप्ताह में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां को लेकर हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को गुरुग्राम के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। लोक सभा ने इस सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधान सभा को सौंपी है। सम्मेलन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से शहरी स्थानीय निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन का आयोजन जुलाई माह के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 500 से अधिक डेलिगेट्स भागीदारी करेंगे। इस सम्मेलन का मुख्य आयोजन स्थल गुरुग्राम से सटे द्वारका में स्थित यशोभूमि होगा जबकि सभी डेलिगेट्स के ठहरने की व्यवस्था गुरुग्राम में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का अपना एक राष्ट्रीय महत्व है। ऐसे में भारत की अतिथि देवो भव: की परंपरा के अनुरूप सभी अतिथियों की गुरुग्राम में मेजबानी की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने डेलिगेट्स के स्वागत, ठहरने, आयोजन स्थल तक आवागमन, राउंड द क्लॉक स्वास्थ्य सुविधाएं, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा सहित अन्य इंतजामों को लेकर जिला प्रशासन गुरुग्राम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डेलिगेट्स की सुविधा के लिए नई दिल्ली स्थित हवाई अड्डे व रेलवे स्टेशन पर लोकसभा सचिवालय की सहायता से हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इस आयोजन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। वहीं होटल्स में भी डेलिगेट्स को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लायजन अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन व व्यापक प्रचार-प्रसार सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा की जाएगी। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए। डीसी अजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी है। डेलिगेट्स के ठहरने के लिए स्थानीय स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की जा रही है।इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, महानिदेशक पंकज, डीसीपी मुख्यालय डा. अर्पित जैन, नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया, हरियाणा विधानसभा के सचिव डा. सतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण यादव, सीटीएम रविंद्र कुमार व लोकसभा सचिवालय से निदेशक डा. जूबी अमर, वाई अरूण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

सिटी बैंक के साथ 400 करोड़ के घोटाले के फरार मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने फरीदाबाद ऑपरेशन सर्कल की ओआरसी समीक्षा बैठक ली

Ajit Sinha

भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चन्द्र मिशन के तहत चंद्रयान – 3 के लैंडर मॉड्यूल की लैंडिंग का साक्षी बना गुरुग्राम जिला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x