Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज को एसीबी ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो, अम्बाला द्वारा आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित सुन्दर लाल, (सेवानिवृत) उपमण्डल अधिकारी पंचायती राज पुण्डरी जिला कैथल को गिरफ्तार किया गया। आरोपित को आज  न्यायालय जिला कैथल में पेश करके जिला जेल कैथल में बन्द किया गया। शिकायतकर्ता ने एसीबी अम्बाला को दी गई शिकायत के आधार पर एसीबी अम्बाला द्वारा जांच/तफ्तीश अमल में लाई गई। आरोप था कि आरोपित  सुन्दरलाल, (सेवानिवृत) उपमंडल अधिकारी, पंचायती राज पुण्डरी, जिला कैथल द्वारा गांव साकरा में उसकी नियुक्ति न होते हुए भी ब्राहमण धर्मशाला, गांव साकरा, जिला कैथल में करवाए  जा रहे रंग रोगन कार्य करने के फर्जी बिल तैयार करके 1,23,578/- रूपये की सरकारी राशि का गबन करके सरकार को वित्तीय हानि पहुँचाई है। इस सम्बन्ध में मुकदमा  संख्या 16 दिनांक 28.7.2022 धारा 409, 420, 467, 468, 471 व 120-बी भा.द.स. व 13(1) (ए) सहपठित 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला दर्ज किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद के कारोबारी की इकोस्पोर्ट कार सहित उनके दो बच्चों के अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मैदान में उतरने को तैयार है जेजेपी की युवा विंग, दिल्ली में दुष्यंत के साथ मिलकर बनाई रणनीति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घोटाले की खबरों को दबाने और घोटालेबाजों को बचाने की कोशिशें कर रही सरकार– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x