Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फोन पर धमकी देकर 20 लाख रुपयों को फिरौती मांगने के मामले में पूर्व ड्राइवर और उसका साथी अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला शिकायतकर्ता के पूर्व ड्राइवर सहित दो आरोपितों को थाना फरुखनगर ,गुरुग्राम की टीम ने आज सोमवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित ड्राइवर ने अपने साथी पारस के फोन सनसनीखेज वारदात को गत 16 मई 2025 को अंजाम दिया था। और इस संबंध में गत 31 मई 2025 को थाना फरुखनगर , गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज किया गया था। और इसी मुकदमे में उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 31 मई 2025 को एक व्यक्ति ने थाना फरुखनगर, गुरुग्राम को पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि गत 16 मई 2025 की रात को एक अज्ञात फोन नम्बर से कॉल आया, कॉल करने वाले व्यक्ति ने उससे  20 लाख रुपए की मांग की और कहा रुपए नहीं दिए तो 10 दिन के बाद मार देगा। प्राप्त शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत एफआईआर अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए  फोन करके धमकी देने वाले आरोपित को उसके साथी आरोपित सहित आज सोमवार  को फरुखनगर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम रजत निवासी गाँव बनाबई, इटावा (उत्तर-प्रदेश) व पारस उर्फ श्यामू निवासी नंगला बरी सैफई (उत्तर-प्रदेश) है।आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित  रजत  शिकायतकर्ता के पास वर्ष- 2022-23 में ड्राइवर की नौकरी करता था और आरोपित  जानता था कि शिकायतकर्ता की अच्छी आमदनी है तो उसने अपने साथी पारस का मोबाइल फोन से वारदात को अंजाम दिया।आगामी कार्रवाई  के लिए आरोपितों  को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा।  अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट ,डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नूंह पुलिस ले गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 20 साल पुराने विश्वासी नौकर ने अपने डॉक्टर मालिक के घर से कर ली 17 लाख रुपए की चोरी-पकड़े गए।

Ajit Sinha

महिंद्रा थार के चालक ने हॉर्न बजाने से मना किया तो उसे जानबूझकर महिंद्रा थार गाड़ी से टक्कर मार दी-पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x