Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने काफिला रुकवाकर स्थानीय युवाओं संग व सुरक्षा घेरे में खेला क्रिकेट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अपने गुरुग्राम दौरे के दौरान अनोखी मिसाल पेश करते हुए काफिले को बीच रास्ते रुकवाकर स्थानीय युवाओं के साथ क्रिकेट खेला। यह दृश्य उस समय सामने आया जब मुख्यमंत्री स्थानीय लेजर वैली पार्किंग में आयोजित एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आधारित कार्यक्रम में शिरकत करने उपरान्त पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे और राजीव चौक पर एक खुले मैदान में क्रिकेट खेलते युवाओं को देखकर उत्सुकता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के आग्रह को हर्षपूर्वक स्वीकार करते हुए बल्ला थामा और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक ने कुछ देर तक उनके साथ क्रिकेट खेला। यह क्षण जननेता की जन भावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और जुड़ाव का सजीव प्रमाण बना। स्थानीय युवाओं ने मुख्यमंत्री की इस सहजता और उदारता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षण उनके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बन गया। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार जनसेवा और लोकसंवाद की संस्कृति को सुदृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओं के आग्रह पर उनके साथ सेल्फी भी कराई।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत किया, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया

Ajit Sinha

भाजपा के भावी उम्मीदवार राजेश नागर ने ऐसा क्या कर दिया जो सीएम साहब मुस्कुराते हुए आए और मुस्कुराते हुए चले गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाईवे पर सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर अहीर मोर्चा के सदस्यों ने किया जमकर हंगामा-पथराव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x