Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों और थाना बीटा-2 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. दो बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. इन बदमाशों के पास से लूट के दो मोबाइल फोन, दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और लूट में इस्तेमाल होने वाली ईको गाडी बरामद हुई है.

एनकाउंटर की बाद पैर में गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान आकाश पुत्र राजू सिह के रूप में हुई है, कृष्ण पुत्र मनोज और राम मौर्या पुत्र श्याम को कॉबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है. एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस एनआरआई कट परी चौक के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी सामने से आ रही ईको गाडी को रूकने का इशारा किया गया, कार सवार बदमाशों ने खुद को घिरा देख गाडी से उतर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आकाश पुत्र राजू सिह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. ये शातिर किस्म के अपराधी है, जो बरामद ईको कार में सवारी को बैठाकर लूट व चोरी की घटनाओ का अन्जाम देते थे। इनके विरूद्ध कई मुकदमे दर्ज है, इनके कब्जे से से लूट के दो मोबाइल फोन, 2500 रुपये नगद, आधार कार्ड व आईडी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।

Related posts

जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मनोज तिवारी ने गीतों के जरिए लोगों वोट के लिए अपील कर समाँ बँधा

Ajit Sinha

अर्थ मूवर्स कंपनी से फिरौती मांगने वाले 6 आरोपितों को हथियारों के जखीरे के साथ अपराध शाखा ,मानेसर ने किया अरेस्ट-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा: दो ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 11 किए काबू, 607 सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x