Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी के साथ लडाई झगडा व छेड़छाड़ करने के मामले में थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना बीपीटीपी की टीम ने आज एक स्पा सेंटर में महिला कर्मचारियों के साथ गाली -गलौज, छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मारपीट की यह घटना गत 24 मई 2025 दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे की है।  गिरफ्तार किए गए आरोपित के नाम योगेन्द्र (43) व भानू (23) निवासी  गांव तिगांव फरीदाबाद है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना बी.पी.टी.पी में पल्ला ,फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह सेक्टर- 81 स्थित एक स्पा सेंटर में काम करती है, गत 25 मई को शिकायतकर्ता व उसकी एक साथी महिला कर्मचारी स्पा में बैठे हुए थे। तभी समय दोपहर करीब 3:30 बजे सायं एक नौजवान लड़का आया, जिसने अपना नाम योगी नागर गांव तिगांव बताया जिसने शराब पी रखी थी। वह अश्लील बातें व छेडछाड करने लगा, जिसका विरोध करने पर उसने अपने और अन्य साथियों को बुला लिया व मारपीट कर मौके से फरार हो गए। जिस पर थाना बी.पी.टी. पी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।थाना बी.पी.टी.पी ने कार्रवाई करते हुए आरोपित योगेन्द्र (43) व भानू (23) निवासी  गांव तिगांव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि गत 24 मई को आरोपित योगेन्द्र शराब के नशे मे सेक्टर- 81 स्थित एक स्पा में सेंटर में गया था। जहां पर उसकी महिला कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई थी और कहासुनी इतनी बढ गई कि झगडे में तबदील हो गई। जिसके बाद उसने अपने साथी भानु व एक अन्य को फोन करके वहां बुला लिया तथा स्पा कर्मचारियों के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related posts

क्राउन व आरपीएस ग्रुप ने मिलकर आज पुलिस प्रशासन को पेट्रोलिंग करने हेतु एक एरटीज कार पीसीआर1 के रूप में भेंट की हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने एटीएम मशीन उखाड़ कर 12 लाख रूपए लूटने के 4 आरोपी को किया गिरफ्तार,पिककप बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल कार्यसमिति के गठन से संगठन विस्तार में आएगी गति : पंकज सिंगला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x