Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस द्वारा बरामद किए गए मादक पदार्थों को पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा किया गया नष्ट (डिस्ट्रॉय)।

अजीत सिन्हा/गुरुग्राम
नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को कल बुधवार को पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा IPS की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा सेक्टर-37 इन्डस्ट्रीयल एरिया में स्थित Biotic Waste Limited कम्पनी में नष्ट (डिस्ट्रॉय) किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 116.030 किलोग्राम गांजा, 69 ग्राम स्मैक, 10.619 किलोग्राम चरस, 342.368 ग्राम हेरोइन, 01.008 ग्राम MDMA, 253.0358 किलोग्राम ब्राउन पाउडर , 08.089 ग्राम कोकीन, 02.348 किलोग्राम पॉपी हस्क शामिल थे।गुरुग्राम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों एवं अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के प्रति लोगों को विभिन्न माध्यमों से जानकारी देकर भी जागरूक किया जाता है। इस दौरान डॉ अर्पित जैन IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम व श्रीमती सुशीला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, गुरुग्राम मौजूद रहे।

Related posts

चोरी हुई एक साल की मासूम सकुशल बरामद, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

होंडा सिटी कार और उसमें मौजूद शिह त्जू नस्ल के पालतू डॉगी के साथ चुराने वाले 3 चोर अरेस्ट,कार और डॉगी बरामद।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x