Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

तेज आंधी और बरसात के कारण रोड पर गिरे पेड़ों और टहनियों को हटाकर कराया गया यातायात का सफल संचालन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज  गुरुवार को अचानक तेज आंधी और बरसात होने के कारण रोड पर कई जगह पेड़ और टहनियां टूटकर रोड पर गिर  गए थे। जिस कारण यातायात का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा था। जिसपर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ राजेश मोहन IPS के निर्देशन में कार्य करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव HPS की देखरेख में यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा तेज आंधी और बरसात के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ों और टहनियों को रोड़ से तुरन्त हटाकर यातायात का सफल वा सुचारू संचालन कराया गया।

तेज आंधी और बरसात होने के कारण काफी पुराने पेड़ टूट कर सड़क पर गिर जाते हैं,जिससे यातायात के सफल संचालन में अवरुद्ध पैदा हो जाती है। इस प्रकार की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने पहले से ही तैयारियां कर रखी है। किसी भी समय किसी भी रोड पर यदि पेड़ टूटकर गिर जाता है या जलभराव हो तो यातायात पुलिस उसको यातायात कर्मचारियों व सम्बन्धित विभाग के साथ संपर्क करके जल्दी से जल्दी उस सड़क पर यातायात का संचालन सुचारू रूप से करती है। आज बरसात के दौरान NH-48 पर आईएमटी चौक के पास सड़क के दोनों ओर,वजीराबाद चौक,Z चौक, बख्तावर चौक आदि कई जगहों पर पेड़/टहनिया टूट कर रोड पर गिर गए थे जिन्हें यातायात निरीक्षकों,जोनल अधिकारियों और यातायात पुलिस कर्मचारियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को तुरंत हटाया यातायात का सुचारू रूप से संचालन कराया। यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आमजन के हित में इस प्रकार के सराहनीय कार्य भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related posts

शराब ठेकेदार बलजीत यादव हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपित पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से हुआ घायल,अस्पताल में भर्ती।

Ajit Sinha

शराब के पेटियों से भरे कंटेनर सहित चालक को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha

शराब के नशे में पति को गिरने से बचाने के प्रयास में सब्जी काटने वाली चाकू लगने से हुई दर्दनाक मौत,पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x