Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले 25 हजार का इनामी गैंग लीडर को पुलिस ने तीन साल बाद किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए के इनामी गैंग लीडर को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर वांछित आरोपित  गैंग लीडर मोहम्मद चाँद पुत्र तन्जीम को राजस्थान के कोटा शहर से गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस की गिरफ्त में खड़ा मोहम्मद चाँद पुत्र तन्जीम को  गोपनीय सूचना पर पर्यटन स्थल कोटा झील निकट पत्थर घोडा कोटा सिटी राजस्थान से गिरफ्तार किया गया हैं। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मोहम्मद चांद 2022 से गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। वह एक सक्रिय गिरोह का लीडर है। उसका साथी आरिस अभी भी फरार है। दोनों ने 2021 में बीटा-2 क्षेत्र में दो बड़ी वारदात की थीं। पहली वारदात थाना बीटा-2 क्षेत्र में बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने वादी की पत्नी के कानों के कुंडल गले का पेंडल लूटे थे। वर्ष 2021 में ही एक घर में दवाई बेचने व इलाज करने के बहाने घर में घुसकर 5 लाख रुपये की ठगी की थी।

यह गिरोह बड़े ही शातिर किस्म का है। यह लोग महिलाओं को निशाना बनाते थे और ठगी की वारदात को अंजाम दिया करते थे। थाना बीटा-2 क्षेत्र में बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने वादी की पत्नी के कानों के कुंडल गले का पेंडल लूटे थे। वर्ष 2021 में ही एक घर में दवाई बेचने व इलाज करने के बहाने घर में घुस कर 5 लाख रुपये की ठगी की थी। वर्ष 2022 में अभियुक्त मोहम्मद चाँद और उसके साथी आरिस के खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था तथा आरोपित  चाँद की गिरफ्तारी हेतु 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपित  आरिस की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

Related posts

महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दक्षिण पूर्व जिले में गुलाबी बूथ का उद्घाटन

Ajit Sinha

पवन प्रॉपर्टी कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग करके एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले दो शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद पकडे गए।

Ajit Sinha

एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x