Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: लघु सचिवालय में बम की खबर से मचा हड़कंप,जांच में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक वस्तु-डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गई  थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल और डॉग स्क्वॉड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यालय खुलने से पहले ही सचिवालय परिसर की संपूर्ण और सघन जांच पूरी कर ली। जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से जो सूचना प्राप्त हुई थी, वो केवल अफवाह साबित हुई। वर्तमान में लघु सचिवालय में सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। प्रशासन आम जन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने पर प्रशासन संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Related posts

नगर निगम प्रशासन ने आज नहरपार सहित दो जगहों पर अवैध रूप से बन रहे मकानों व वर्कशॉप को तोडा

Ajit Sinha

हरियाणा स्टेट विजिलेंस के गिरफ्त में आए डीटीपी के खिलाफ किसी के पास कोई शिकायत या सबूत है, तो इस नंबर- 9050029992 पर संपर्क करे।

Ajit Sinha

पराली जलाने वालों के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज,पंच – सरपंच भी होंगें जिम्मेदार : उपायुक्त अतुल कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x