Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : एक कंपनी में 5 हथियारबंद बदमाशों ने सुरक्षा गार्डों को बंधक बना कर लाखों के कॉपर वायर लूट कर हुए फरार,वारदात सीसीटीवी हुई कैद,देखिए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : एक फिर फरीदाबाद मे हथियारबंद व नकाबपोश बदमाशों ने दिया डकैती की वारदात को अंजाम। घटना फरीदाबाद नेशनल हाईवे दो के पास सेक्टर-5 की है, जहां सेंट्रो कार में सवार होकर आए 5 बदमाशों ने 2 कर्मचारियों को बंधक बनाकर मोटर बनाने वाली कंपनी के ताले तोड़कर वहां से लगभग 600 किलो कॉपर तार अपने साथ ले गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में  कैद हो गई है 1 महीने के अंदर  सेक्टर-5 में बदमाशों द्वारा यह दूसरी घटना को अंजाम दिया गया है हालांकि पहली घटना को पुलिस ने सुलझा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल इस मामले में पीड़ित कंपनी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दिखाई दे रही है सेक्टर 5 की स्पार्क एप्लाइंसेस कंपनी है जहां देर रात करीब 1 बजे सेंट्रो कार में सवार होकर आए बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश जब इस कंपनी के सामने पहुंचे तो पड़ोस की कपूर इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारियों ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने हथियारों के बल पर पहले उनकी  पिटाई की और उनके मुंह को टेप  चिपकाकर उन्हें वहां रखे तखत और फोल्डिंग से बांध दिया। इसके बाद  यह सभी बदमाश  स्पार्क कंपनी के सामने आए, इन्होंने कंपनी के तालों  को सरियों से मार -मार कर तोड़ दिया तथा अपनी ही गाड़ी की पिछली नंबर प्लेट को भी घटना को अंजाम देने से पहले उतार दिया। कंपनी के मालिक विजय कुमार सेठी की माने तो देर रात करीब 1 से 1:30 बजे  के बीच में सेंट्रो कार में सवार होकर 5 बदमाश आए और उन्होंने 2 कर्मचारियों को बंधक बनाकर  उनकी कंपनी से लगभग  600 किलो कॉपर  वायर लूट  कर गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी है। उधर, पुलिस की मानें तो रात को करीब 1:30 बजे दो सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर मोटर वाइंडिंग का काम करने वाली कंपनी से कॉपर वायर  के बंडल चोरी करके ले गए। पुलिस की माने तो बदमाश पांच लोग थे तथा सफेद रंग की सेंट्रो कार में सवार होकर आए थे। जैसे ही इस मामले में सबूत मिलेगा पुलिस बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
 

 

Related posts

फरीदाबाद :पर्वतीया कालोनी के एक मकान में पिस्तौल की नोंक पर तीन लूटेरे लाखों रुपए के गहने व नगदी लूट कर फरार हो गए।

Ajit Sinha

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद के बी.के नागरिक अस्पताल में किया आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब का उद्घाटन    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने भागवत कथा व्यास से लिया आशीर्वाद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x