Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया रक्तदाताओं को प्रोत्साहित, बड़खल क्षेत्र में एक दिवसीय शिविर में 854 यूनिट रक्त एकत्रित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आज बड़खल क्षेत्र में विशाल रक्तदान शिविर लगाकर एक दिन में 858 युनिट रक्त एकत्रित की गई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़़ाया। इस मौकेपर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल जैसे व्यक्तित्व को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि वे संत पुरुष हैं इसलिए उन्हीं से प्रेरणा लेकर बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विधायक धनेश अदलखा और उनकी टीम ने जिस तरह से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया है, वह प्रशंसनीय हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान है क्योंकि एक युनिट रक्त से अनेक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। जन्मदिन पर दूसरे लोगों के लिए जीवन दान का कार्य करना दुर्लभ व प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी किए जाने चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि ईएसआई अस्पताल, रोटरी ब्लड बैंक, संतों का गुरुद्वारा सहित सामाजिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए 858 युनिट रक्त एकत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल के व्यक्तित्व के कारण ही आज रक्तदाताओं में जोश देखने को मिला। इस कारण एक ही दिन में इतना अधिक रक्तदान से जनहित के कार्य को बढ़ावा मिला है।  पुलिस कमिश्नर, एसडीएम सहित तमाम अधिकारीगण भी विशेष अतिथि के तौर पर इस दौरान मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल को भारी मतों से जिताने और मोदी को फिर से पीएम बनाने के लगे नारे -वीडियो।

Ajit Sinha

कावड़ियों की सुरक्षा के लिए फरीदाबाद पुलिस के पुख्ता इंतजाम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बादशाह अस्पताल में डॉक्टर से ईलाज करा रहे लड़कों की जमकर हुई धुनाई, मरीजों में भगदड, डॉक्टर दहशत में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x