Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर 3 आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील,मामला मौली विवाद से जुड़ा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:आईटीआई में पढ़ने वाले 2  छात्र (हर्ष व सर्वजीत)  ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया था कि वे दोनों पंचकूला जिला के नग्गल गांव के रहने वाले हैं।  दोनों जब सेक्टर-5 बस स्टैंड पहुंचे तो वहां कुछ युवक आए और उन्होंने इन दोनों के साथ मारपीट की व जातिसूचक शब्द कहे। इसके अलावा उन्होंने रविदास मंदिर में एकत्रित हुए एससी समाज के लोगों की हर्ष द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो स्टोरी को डिलीट करने को कहा। जब इन दोनों ने वीडियो डिलीट करने से मना किया तो उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की।

पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुँची तो आरोपित  मौका से फरार हो गए । इस मामले की जांच एसीपी लॉ एंड ऑर्डर सुरेंद्र डुडी कर रहे है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को बरवाला से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस की जांच में आरोपो की की पुष्टि हुई तो पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल भेज दिया है। आरोपितों  की पहचान साहिल पुत्र शंभू निवासी  गांव मौली, मोहित पुत्र पवन निवासी  गांव मौली व आर्यन पुत्र स्व. चमन लाल निवासी  गांव बरवाला के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 20 वर्ष है। तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 190, 191(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। साहिल व आर्यन के खिलाफ एससी एसटी एक्ट की धारा 3(1)(a) व 3(2)(va) के तहत भी मामला दर्ज किया है।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस की तरफ से शहरवासियों को नववर्ष- 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं, हुड़दंग मचाया तो जाओगे जेल -सीपी

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग:होली व फाग (धुलण्डी) के त्यौहार पर गुरुग्राम पुलिस द्वारा किए गए विशेष सुरक्षा प्रबन्ध-पुलिस प्रवक्ता ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल नीमका में महिला कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x