Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से बनेगी पल्ला- तिलपत वाली सड़क : राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज मंगलवार को तिगांव  विधानसभा क्षेत्र की पल्ला- तिलपत वाली सड़क को बनाने के काम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ से नारियल फुड़वाया साथ ही ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने की भी हिदायत दे डाली। यह सड़क परशुराम चौक से लेकर बागवाली गली तक आरसीसी सीमेंट की बनाई जाएगी जिस पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत आएगी। साथ ही करीब 36 लाख की लागत से सीवर की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री  राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तेजी से हरियाणा आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी  किसी विकास कार्य के लिए मना नहीं करते हैं। पूरे तिगांव विधानसभा में चल रहे विकास कार्य इस बात का सबूत हैं। नागर ने ठेकेदार और मौजूद अधिकारियों से कहा कि वह समय पर सड़क और सीवर की व्यवस्था करके दे l जिससे कि लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। नागर ने बताया कि हर विकास कार्य पर समय सीमा का ख्याल रखा जा रहा है, वहीं काम की क्वालिटी पर भी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सभी अधिकारियों और ठेकेदारों को हिदायत दी जा चुकी है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई खामी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर पुष्कर राम पूर्व सरपंच, पार्षद लाल मिश्रा ,वासुदेव भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, ओम दत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, जयपाल शर्मा, बृज गोपाल शर्मा, बबल बैसला, प्रदीप त्रिपाठी, चुन्नी पाराशर, शंकर ठाकुर, अमित भारद्वाज, भूपेंद्र शर्मा, शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा सराय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

लॉकडाउन में अवसाद व मानसिक तनाव से बचने के लिए अब फरीदाबाद के बच्चे सांझा कर सकेंगें अपने मन की बात: यशपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : पी.के. अग्रवाल ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं।

Ajit Sinha

एसटीएफ ने महिला से बलात्कार करने के बाद, उसे जिन्दा जलाकर मारने वाला 25 हजार के ईनामी अपराधी को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x