Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गत 26 अप्रैल को फरीदाबाद के गांव शाहाबाद में लगन सगाई में शामिल होने आए,लड़कों को यह पता चला कि दो महीने पूर्व में जिसके साथ उस का झगड़ा हुआ था, वह लड़का यही कही आसपास में रहता है,क्यों न उसे सबक सीखा कर अपने दबंगई को जताया जाए। इसी सोच के साथ उसके घर का पता किया और अपनी गाड़ी में साथियों के साथ उसके गांव जसाना, फरीदाबाद में घर के बाहर रात के समय दो फायरिंग करके फरार हो गए। इस मामले में अपराध शाखा,65 की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम सुमित व रोबिन हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस तिगांव में रोहित निवासी गांव जसाना, फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 26 अप्रैल की रात को उसके घर के गेट के सामने एक गाड़ी आई, उसमें बैठे अज्ञात बदमाशों ने दो हवाई फायर किए । जिसकी आवाज सुनकर जब वो बाहर गए  तब तक आरोपित  वहां से गाड़ी लेकर चले गए  थे। जिसकी शिकायत पर पीएस  तिगांव में संबंधित  धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने आज इस मामले लिप्त आरोपित सुमित व रोबिन निवासी गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश  को गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि उनका व शिकायतकर्ता का करीब 2 महीने पहले उत्तर प्रदेश में किसी शादी के दौरान झगड़ा हुआ था। गत 26 अप्रैल को अभी आरोपित अपने साथियों के साथ गांव शाहाबाद में एक लगन कार्यक्रम में आए  हुए थे। इनको पता चला के 2 महीने पहले जिसके साथ उसका झगड़ा हुआ था उसका घर भी यही पास में ही है, उस पर दबदबा बनाने के लिए आरोपीगण शिकायतकर्ता के घर के बाहर गाड़ी में गए और 2 हवाई फायर कर भाग गए। पूछताछ के आरोपितों को अदालत में पेश कर कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फ़रीदाबाद द्वारा अवैध रूप से चल रही एलयुमिनियम गलाने की भट्टियों पर मारा छापा।

Ajit Sinha

रिवर्स्ड ऑर्गन्स के साथ जीवन बिता रहे 70-वर्षीय मरीज की फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में हाइ-रिस्क गॉल ब्लैडर सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने आज आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, दिए दिशा निर्देश। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x