Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: सोहनपाल सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर ममता राघव को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी, जिला बल्लभगढ़ के अध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने ममता राघव को भाजपा महिला मोर्चा बल्लभगढ़ की नई जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ममता राघव के नेतृत्व में महिला मोर्चा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा। सोहनपाल सिंह ने कहा कि ममता राघव संगठन की एक अनुभवी, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वे पूर्व में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी दक्षता का परिचय दे चुकी हैं।

उनका संगठनात्मक अनुभव ,ऊर्जा और समर्पण निश्चित रूप से महिला मोर्चा को नई दिशा देगा और भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर ममता राघव ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व,  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा उषा प्रियदर्शी, संदीप जोशी, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फोगाट और जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह व जिला अध्यक्ष फरीदाबाद पंकज पूजन रामपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने  विश्वास जताते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसका वह पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत से निर्वहन करेंगी महिला मोर्चा को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ली जिला नगर आयुक्त व नगर परिषदों के चेयरमैन की बैठक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में बनाए जा रहे नए कॉलेजों का निर्माण यथाशीघ्र हो सुनिश्चित

Ajit Sinha

निर्धारित स्थानों पर शाम से ही लगाए जाएंगे 40 से अधिक नाके, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई -सीपी सतेंद्र गुप्ता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x