Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

भारत माता के जयकारों के बीच सैन्य सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार, सीएम नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पहलगाम में आतंकियों के हमले में जान गंवाने वाले नौसेना लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को करनाल की माडल टाउन शिवपुरी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पहुंचे और विनय नरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली  सहित विभिन्न राजनैतिक दलों तथा धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नौ सेना की ओर से सैन्य सलामी दी गई। भारत माता के जयकारों के साथ विनय नरवाल का अंतिम संस्कार किया गया। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला किया गया है,  जिन्होंने यह हमला किया है, वो बचेंगे नहीं है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि ऐसे लोग इस प्रकार का कार्य करने का साहस नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विनय नरवाल बहादुर जवान थे, परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। हरियाणा सरकार परिवार के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी परिवार के साथ हैं। हमला करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

राज्य के सभी अस्पतालों एवं गैर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा  हेतु एनओसी की उपलब्धता के लिए सर्वे करवाया जाएगा: अनिल विज 

Ajit Sinha

सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम की हुई समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

सिरसा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर हजारों अवैध नशा की गोलियां पकड़ी, दो आरोपित पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x