Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अवैध संबंध व शादी का दबाव डालने पर महिला की हत्या की सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
महिला एक क्लब में नौकरी करती थी, और वह दो बच्चों की मां थी,उसके पति की मौत हो गई, इसके बाद उसकी एक लड़के से अवैध संबंध हो गई , और उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी ,पर  वह उससे शादी करना नहीं  चाहता था। इसलिए थाना खिड़की दौला , गुरुग्राम क्षेत्र में धोखे से ले गया ,और पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। जहां से उसके शव को पुलिस ने लावारिश अवस्था में बरामद की थी। अब पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जिसका नाम  अभिषेक मिश्रा उर्फ प्रिंस मिश्रा (उम्र-25 वर्ष)  है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत रविवार को थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम की पुलिस को पुलिस ERV 232 के माध्यम से एक सूचना सेक्टर-83, गुरुग्राम में खाली जगह में एक महिला का शव पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक महिला का शव पड़ा हुआ था जिसके चोट के निशान थे।‌ पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। तथा शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। उपरोक्त मामले में थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मृतका की पहचान मृतका के भाई ने रूपाली (उम्र 30 वर्ष) के रूप में की थी।उनका कहना है कि अपराध शाखा मानेसर के इंचार्ज व उप निरीक्षक ललित कुमार की टीम ने कार्रवाई  करते हुए आरोपित को आज मंगलवार को सीही से काबू किया। आरोपित का नाम अभिषेक मिश्रा उर्फ प्रिंस मिश्रा (उम्र-25 वर्ष) निवासी बिहार ऑल निवासी राजोकरी, दिल्ली है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि रूपाली (मृतका) गुरुग्राम में क्लब में काम करती थी। रूपाली (मृतका) शादीशुदा थी तथा दो बच्चों की मां थी। मृतका के पति की मृत्यु हो चुकी थी। तथा वह फिलहाल किराए पर चकरपुर में रह रही थी। रूपाली (मृतका) के आरोपित के साथ अवैध संबंध थे। मृतका आरोपित पर शादी करने का दबाव बना रही थी जिसके चलते गत 19 अप्रैल 2025 को आरोपित  महिला को थाना खेड़की दौला क्षेत्र में लेकर आया तथा पत्थर से चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

स्कूल जा रही नवीं क्लास की छात्रा के साथ पहले छेड़छाड़ और छात्रा के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की , अरेस्ट

Ajit Sinha

मुंबई के बाद गुरुग्राम जिले में आज 30 इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकारों का कोविड-19 के लिए टेस्ट किया गया।

Ajit Sinha

ईडी ने जयप्रकाश समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनोज गौड़ (जयप्रकाश समूह) को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x