Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद :भाजपा पार्षदों का सम्मान खतरे में : सदन की बैठक,भाजपा पार्षदों की सूरजकुंड हस्त शिल्प मेले में की गई अनदेखी, देखिए -सुनिए इस वीडियो में ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : आज नए नगर  निगम कमीश्नर मोहम्मद साईन व मेयर सुमन बाला की अध्यक्षता में निगम सदन की बैठक नगर निगम सभागार में आयोजित की गई जिसमें पहली बैठक ले रहे निगम कमिश्नर ने नई योजना की शुरूआत करने घोषणा की जिसके चलते अब फरीदाबाद वासियों को हाउस टैक्स और वाटर टैक्स देने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे,घर बैठे ही लोग अब टैक्स भरेंगे। बैठक में पिछली बैठक के मुद्दों पर ही चर्चा की गई। इस बैठक में बीजेपी के पार्षद बीजेपी सरकार से नाखुश नजर आए और सूरजकुंड मेले में सरकार द्वारा पार्षदों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। वहीं ईको ग्रीन पर भी कई सवाल  खडे नजर आए,  नगर निगम  के सभागार में हुई सदन की बैठक एक दूसरे की जान पहचान के साथ शुरू हुई जिसमें नगर निगम के नए  कमीश्रर मोहम्मद साईन ने सभी पार्षदों से जान पहचान की।
बैठक की अध्यक्षता निगमायुक्त मोहम्मद साईन, मेयर सुमन बाला और वरिष्ठ मेयर देवेन्द्र चौधरी ने की। बैठक में लगभग सभी 40 पार्षदों ने हिस्सा लिया। पहली बार निगम की बैठक लेने पहुंचे निगम आयुक्त मोहम्मद साईन ने पिछली बैठक के मुद्दों पर ही चर्चा की। इस बीच पार्षदों ने पिछली बैठक में उठाए  सवालों  पर दूसरी बार चर्चा की। बैठक में भाजपा पार्षद अजय बैसला अपनी सरकार के खिलाफ निगमायुक्त से शिकायत करते हुए नजर आए, बीजेपी पार्षदों की शिकायत सूरजकुंड मेले को लेकर थी, पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सूरजकुंड मेले में सभी पार्षदों की अनदेखी की गई है, पार्षदों को सिर्फ 10 लोगों के लिए  ही एंट्री पास दिए  गए है और कार पार्किंग के लिए  कोई स्टीकर नहीं दिया गया है, इसलिये सभी पार्षद सूरजकुंड मेले का बहिष्कार करते हैं। वहीं बैठक में उप- महापौर मनमोहन गर्ग भी नाराज नजर आए ,, उप -महापौर ने ईको ग्रीन पर सवाल  उठाते हुए कहा कि ईको ग्रीन गाडियों की पांच वार्डो में शुरूआत की गई थी
जहां एक वार्ड में 10 गाडियां लगाने की बात हुई थी मगर वहां अभी तक 3 गाडियां ही कूडा उठा रही है, पहले पांच वार्डो में गाडियों की संख्या पूरी नहीं हुई और निगम ने दूसरे और 5 वार्डो में ईको ग्रीन की गाडियां लगा दी जहां पर दो दो गाडियां ही कूडा उठा रही है, वहीं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गाडियों को 5 रूपये से 50 रूपये तक कूडा उठाने का चार्ज लेने के लिए  कहा गया था मगर अब गाडियां अपनी मर्जी से चार्ज कर रही हैं। पहली बार निगम की बैठक ले रहे निगम कमिश्नर  मोहम्मद साईन ने नई शुरूआत करने की तैयारी के बारे में बताया, निगमायुक्त ने कहा कि जल्द ही शहरवासियों को सहूलिय देते हुए उन्होंने फेंसला लिया है कि किसी भी व्यक्ति को अब हाउस टैक्स औैर वाटर टैक्स भरने के लिए  निगम दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पडेेंगे। घर बैठे ही लोग अपना टैक्स भर सकेंगे। वरिष्ठ महापौर देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि आज सदन की बैठक निगम कमीश्रर से रूबरू होने के लिए ही रखी गई जिसमें पुराने मुद्दों पर चर्चा की गई, वहीं मेले को लेकर पार्षदों की नाराजगी पर उन्होनें कहा कि वह सरकार से बात करेंगे कि आखिर क्यों पार्षदों की अनदेखी की गई है।

 

Related posts

फरीदाबाद : शनिवार को अपहरण की गई लड़की के साथ तीन लड़कों ने किया था गैंगरेप, सीपी ने आरोपियों को पकड़ने हेतु की एसआईटी गठित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के तीन पुलिसकर्मियों के आश्रितों को मैनकाइंड कंपनी ने 3-3 लाख रुपए का चेक देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एक महिला से 16 लाख रुपए की ठगी के मामले में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x