Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हाइलाइट्स

एक सीएनजी पाइपलाइन में लगी भयंकर आग में दो गाड़ियां पूरी तरह से जल कर खाक हो गई, आग की लपटे काफी ऊंची थी -वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एक सीएनजी पाइपलाइन में लगी भयंकर आग में दो गाड़ियां पूरी तरह से जल कर खाक हो गई, आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें करीब 50 -60 फुट ऊंची थी,घटना आज दोपहर लगभग दो बजे की, जिसे चार दमकल की गाड़ियों व फोग टेंडर की मदद से दर्जनों दमकल कर्मियों ने लगी आग पर काबू पाया, यह घटना सेक्टर-52 गुरुग्राम में घटित हुई है.
फायर अधिकारी जय नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें आज दोपहर के 2 बजकर 2 मिनट पर एक सूचना मिली कि सेक्टर-52, गुरुग्राम में गाड़ियों में आग लगी है। उन्होनें तुरंत चार दमकल की गाड़ियां लगी आग पर काबू पाने के लिए रवाना कर दिया। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ियों के नीचे एचएजी कंपनी की गैस पाइपलाइन में भयंकर आग लगी हुई है। सबसे पहले पानी की बौछार से आग पर काबू करने की कोशिश की गई पर बुझ नहीं पा रही थी , इसके बाद उन्होंने पालम विहार फोग टेंडर मंगाए गए , इससे लगी आग पर काफी हद तक काबू पा ली गई है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि आग की लपटें काफी ऊंची थी , और काफी डरावना भी । इस हादसे में किसी के जान की नुकशान नहीं हुई है।

Related posts

अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में अनुमति देना देश की नींव पर चोट – राहुल गांधी

Ajit Sinha

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खेड़ा का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- छात्रों की जान लेने वाले सिस्टम के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।

Ajit Sinha

मोबाइल फोन चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने स्टाफ की हत्या कर, खड्ढे खोद कर उसमें दफना दिया-4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x