Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप चार्मवुड कॉलोनी में नाले के ऊपर बने हुए हॉस्पिटल ,स्कूल व लिंटन को एमसीएफ 18 अप्रैल को तोड़ पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप चार्मवुड कॉलोनी में आगामी 18 अप्रैल को पानी की निकासी न होने, नाले पर किए गए अवैध कब्जों पर एनआईटी नगर निगम का बुलडोज़र चलेगा,नाले के ऊपर लिंटन डाला हुआ है, के ऊपर कई लोग अपने दुकानें लगाए हुए, नाली के ऊपर हॉस्पिटल और स्कूल बने हुए है। इनकी वजह से यहां की सड़कों पर बारिश के मौषम में काफी जलभराव हो जाता है। जिसकी वजह से यहां के सोसायटियों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जमे हुए पानी में लोगों की गाड़ियां डूब जाती है और बच्चों को स्कूल , और मरीजों को हॉस्पिटल जाने-आने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से यहां आगामी 18 अप्रैल को नगर निगम की तोड़फोड़ की कार्रवाई करने का प्लान हैं। इसी चार्मवुड कॉलोनी में फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी रहती है।

Related posts

ग्रीन फील्ड के दो प्लाटों पर बन रहे निर्माणधीन बिल्डिंगों की शिकायते, पीएम, सीएमओ, डीटीपी तक पहुंची- जांच होगी, डीटीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ.ओ.पी भल्ला फाउंडेशन की पहल. अजरौंदा स्थित स्वर्ग आश्रम में स्थापित किया गया पीएनजी शवदाह गृह,LIVE भी देख सकेंगे

Ajit Sinha

 फरीदाबाद: महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत आदेश जारी, शाम 8 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें : यशपाल यादव  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x