Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पल्ला क्षेत्र में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने आज आप पार्टी के पूर्व नेता की शेड सहित चार दुकाने तोड़ दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज बुधवार को पल्ला क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए एक शेड सहित 4 दुकानों पर जम कर बुलडोजर चलाया, जिससे पूरी तरह से शेड सहित चारों दुकानें धवस्त हो गई। इसी स्थान पर कई वर्षो पूर्व में भी भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई गई थी। यह आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता की बताई गई,जिसका पल्ला क्षेत्र में एक स्कूल भी चल रहा है। लगातार एक ही स्थान पर दूसरी बार हुई तोड़फोड़ से यह पता चलता है कि आज तोड़फोड़ और पहले की यह तोड़फोड़ राजनीतिक रंजिश की नतीजा का पता चलता है, आज की यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में की गई है।

खबर के मुताबिक पल्ला थाने के आगे कुछ ही दुरी पर कोने से थोड़ा आगे एक बहुत बड़ी निर्माणाधीन दुकानें कई वर्ष पूर्व में बनाई गई थी, उस दौरान ओल्ड नगर निगम संयुक्त आयुक्त सतवीर मान थे, उनके नेतृत्व में सुबह के वक़्त भारी तोड़फोड़ की गई थी, कई वर्षों के बाद आज फिर से उसी स्थान पर ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से एक शेड सहित 4 चार दुकानों को पूरी तरह से धवस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्टेट के रूप नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ दत्त उपस्थित थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व पल्ला थाने के एसएचओ रणवीर सिंह कर रहे थे।

Related posts

महेंद्रगढ़ :प्रयास श्री बाला जी संगठन ने शनिदेव मंदिर में किया पौधा रोपण प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है: मनोज मेघनवास

Ajit Sinha

डीसीपी डा. अंशु सिंगला और एनआईटी डीसीपी अर्पित जैन की पहल पर पुलिस ने जरूरत मंद लोगों को गर्म कपडे वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों एवं एनकाउंटर में शहीद देश के 45 जवानों को सम्मानं 5 करोड़ मिले , धर्मबीर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x