Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला से अवैध संबंध थे, बाद में वह महिला उसे नजरअंदाज करने लगी,और उसने ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर उसकी हत्या कर दी , पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
महिला से अवैध संबंध थे, बाद में वह महिला उसे नजरअंदाज करने लगी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी, और इसी दौरान उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई, मरने वाली महिला का नाम नीलम,उम्र 24 वर्ष है। यह सनसनीखेज वारदात सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा कर, आज मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपित विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की आगामी कार्रवाई जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि कल सोमवार को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में सिविल हॉस्पिटल, रेवाड़ी से एक सूचना नीलम नामक महिला के गांव बिनौला, गुरुग्राम में चाकू से लगी चोटों के कारण मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव का निरीक्षण किया। मृतका के पति ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम उम्र 24 वर्ष तथा बच्चों के साथ गांव बिनौला, गुरुग्राम में किराए के मकान में रहता है तथा बिनौला में ही एक कंपनी में नौकरी करता है।

विनोद व सुधीर नामक व्यक्तियों से उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। सोमवार ,दिनांक 07 अप्रैल 2025 को जब वह कंपनी से अपने कमरे पर आया तो वहां पर विनोद उसकी पत्नी से सुधीर से संबंधों को लेकर बहस कर रहा था तथा उसकी  पत्नी उसको कमरे से बाहर जाने के लिए बोल रही थी। इसी दौरान विनोद ने वहीं पर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी पत्नी के पेट में तथा हाथ पर वार किए, जिससे लगी चोटों के कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज  किया गया।उनका कहना है कि थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित विनोद कुमार निवासी गांव कंधवचक जिला शाहजहांपुर (उत्तर-प्रदेश) को आज मंगलवार को काबू करके  गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित विनोद के मृतका के साथ अवैध संबंध थे तथा नीलम (मृतका) द्वारा नजरअंदाज करने पर कल सोमवार को आरोपित की नीलम (मृतका) से बहस हो गई। इसी दौरान आरोपित ने उपरोक्त मुकदमा  की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

पुलिस की रॉन्ग साइड चल रही तेज रफ़्तार ERV गाडी ने एक स्विफ्ट कार में सामने से मारी सीधी टक्कर से एक बच्ची मौत, केस दर्ज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बहन के साथ बदतमीजी करने पर भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के की हत्या कर दी – दो अरेस्ट।

Ajit Sinha

लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में जब्त की गई कुल 75.44 करोड़ रुपये की अवैध शराब, नगदी व मादक पदार्थ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x