Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिखा 10,53,040 रूपये की ठगी के मामले में प्रॉपर्टी डीलर व कोचिंग संचालक सहित 3 पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आजकल के तकनीकी के दौर में टेक्नोलॉजी के सदुपयोग के साथ-साथ दुरुपयोग भी किया जा रहा है। जिसमें साइबर ठग तकनीकी का गलत उपयोग कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। जिनके मामले फरीदाबाद में भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला में ट्रेडिंग के नाम पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर, ठगी करने के मामले में पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़ की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है , जिनके नाम  विनोद (31),जितेन्द्र (32),सीताराम (30)  है। 

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में बल्लभगढ़  के रहने वाले एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी फेसबुक पर एक अंजान लड़की से बात हुई, जिसने उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए कहा तथा शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा, जिसका नाम एडमिरल मार्केट ग्लोबल था तथा ट्रेडिंग के लिए एक अकाउंट भी खोला गया। जिसके बाद कथित लड़की ने शिकायतकर्ता को पहली ट्रेड में 40,000 रूपये निवेश करवाए तथा 8000 रूपये लाभ के प्राप्त हुए। जिनको उसने बैंक से निकाल लिया। इसी तरह अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिएशिकायत कर्ता ने शेयर मार्केट में कुल 10,53,040 रूपये निवेश किए।  

जब शिकायतकर्ता ने निवेश किए हुए पैसे निकालने चाहे तो नहीं निकाल पाया। जिस संबंध में पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़ में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पीएस साइबर क्राइम बल्लभगढ़ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित विनोद (31) निवासी  इंद्रा गांधी नगर ,जितेन्द्र मीणा (32) निवासी कोट राजस्थान, सीताराम(30) निवासी दौसा राजस्थान को जयपुर से गिरफ्तार किया हैपूछताछ में सामने आया कि आरोपित विनोद अकाउंट होल्डर है जो बारहवीं पास है तथा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है जिसने कमीशन के लालच में आकर अपना खाता जितेन्द्र नाम के व्यक्ति को बेच दिया था। आरोपित जितेंद ने यह खाता कमीशन पर आगे सीताराम को बेच दिया था आरोपित  जितेन्द्र एक कोचिंग सेंटर चलता तथा M.A की पढ़ाई की हुई है। वहीं आरोपित  सीताराम ने यह खाता आगे किसी को बेच दिया था। आरोपित सीताराम ई-मित्र चलाता है तथा B.Tech की पढ़ाई की हुई है.आरोपित जितेन्द्र व सीताराम ने साथ पढ़ाई की हुई है तथा विनोद की मुलाकात जितेन्द्र से किसी पार्टी में हुई थी। इस खाते में ठगी के कुल 2.5 लाख रूपये आए थे। आरोपितों को पूछताछ के लिए 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

विधानसभा सत्र में तिगांव विधायक राजेश नागर बोले, खेड़ी पीएचसी को 200 बैड किया जाए और पल्ला में नई पीएचसी खोली जाए। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसी बोस यूनिवर्सिटी से जुड़ने के लिए विधायक राजेश नागर को ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर बोले,तिगांव विधानसभा क्षेत्र प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ऊपर है-वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x