Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

तहसीलदार तहसील कार्यालय से हुआ फरार, एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज एक लाख रिश्वत लेते एक स्टाफ को दबोचा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम ने आज वीरवार को शिकायतकर्ता से एक लाख रूपए रिश्वत लेते हुए अर्जी नवीस तहसील गोहाना, जिला सोनीपत को तहसील कार्यालय गोहाना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मलहोत्रा है। इस सम्बन्ध में मुकदमा नंबर- 10, दिनांक 3 अप्रैल 2025, धारा 7, 7ए पी.सी. एक्ट 1988 व 61 बी.एन.एस. 2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने गोहाना के नजदीक गांव खंदराई में एक 667 वर्ग गज का प्लॉट खरीद किया है। इस प्लाट की रजिस्ट्री करने की एवज में यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस तहसील गोहाना द्वारा अभिमन्यु, तहसीलदार गोहाना, जिला सोनीपत के कहने पर उससे 1,00,000/-रूपए (एक लाख रूपये) नकद राशि बतौर रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित राजीव कुमार मल्होत्रा उर्फ यशपाल मल्होत्रा अर्जी नवीस, तहसील गोहाना को शिकायतकर्ता से 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूपये) नकद राशि बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो तहसील गोहाना,जिला सोनीपत से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपित को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान इस मामले में दूसरा आरोपित अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना मौका से फरार हो गया। इस प्रकरण में आरोपित अभिमन्यु तहसीलदार गोहाना की गिरफतारी अभी बकाया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है।

Related posts

सुशासन व प्रभावी शासन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को दें उचित प्रशिक्षण – मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

हरियाणा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव आईपीएस ने आज किया बहादुरगढ़ का दौरा  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस प्रशासन को दिए नए साल का बेहतरीन तोहफा, 384 आवास, कई और सौगाते दी ,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x