Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप गांव खोरी में लगभग 250 से अधिक कच्चे -पक्के मकानों पर चला एनआईटी नगर निगम का बुलडोजर।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट लक्क्ड़पुर स्थित गांव खोरी में एनआईटी नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से बनाए गए सैकड़ों कच्चे -पक्के मकानों पर जम कर चलाए बुलडोजर। चलाए गए दो बुल्डजरों ने सभी के सभी मकानों को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। बताया गया है कि आज खोरी में लगभग 250 से अधिक कच्चे -पक्के मकानों को तोड़ कर मलबे में तब्दील कर दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस के साए में की गई है। निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में तोड़फोड़ के दस्ते की टीम आज भारी पुलिस बल के साथ दोपहर के लगभग 12 बजे सूरजकुंड के समीप लक्कड़पुर स्थित गांव खोरी में पहुंची, जहां पर नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम अलग – अलग हिस्सों में बट गए, फिर क्या था तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हो गई , कभी इधर से मकाने गिरने की आवाजे आने लगी, कभी उधर से मकानों की टूटने की आवाजें आने लगी, यह तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार कई घंटों तक चली, पुलिस बल इतना ज्यादा था कि कोई इंसान जरा भी विरोध नहीं कर सका, एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना है कि गांव खोरी में लगभग 250 से अधिक मकानों को दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। आज के तोड़फोड़ में ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान उपस्थित थे जबकि भारी पुलिस बल का नेतृत्व सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह कर रहे थे।

Related posts

पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जिले में 36 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं, इस लिस्ट को आप स्वंय पढ़े 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग:पेयजल स्रोत के आसपास इंडस्ट्री या सीवरेज का दूषित पानी डालने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई – संजीव कौशल

Ajit Sinha

सूरजकुंड मेला परिसर में बच्चों द्वारा भीख मांगने व मेला क्षेत्र में और उसके आसपास करतब दिखाने पर पूर्णतया पाबंदी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x