Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

डाटा एन्ट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश पटवारी सुरेंद्र हुड्डा के नाम 4000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, हल्का पटवारी फरार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,करनाल की टीम ने आरोपित वेद प्रकाश डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तहसील पिल्लू खेड़ा, जिला जीन्द को अपने व पटवारी सुरेन्द्र हुडडा के नाम के 4,000/- (चार हजार रूपये) नकद रिश्वत लेते रंगे हाथोंगिरफतार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल की टीम द्वारा आज मंगलवार को आरोपित वेद प्रकाश डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तहसील पिल्लूखेड़ा, जिला जीन्द को 4,000/-रूपए (चार हजार रूपये) नकद राशि बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफतार किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी द्वारा बैंक से लोन लिया है। जिस प्रॉपर्टी पर लोन लिया है, उस प्रोपर्टी के इन्तकाल का इन्द्राज तहसील कार्यालय पिल्लूखेड़ा की जमाबन्दी मे करने की एवज में आरोपित वेद प्रकाश, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तहसील पिल्लूखेड़ा, जिला जीन्द ने सह आरोपित सुरेन्द्र हुड्डा पटवारी तहसील पिल्लूखेडा़,जिला जीन्द के साथ मिलकर उससे (1,000/- रूपये खुद के लिए व 3,000/- रूपये सह आरोपित सुरेन्द्र हुडडा पटवारी के लिए) कुल 4,000/- रूपए (चार हजार रूपये) नकद बतौर रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत कर्ता की शिकायत पर एसीबी, करनाल की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपित वेद प्रकाश डाटा एन्ट्री ऑपरेटर तहसील पिल्लूखेड़ा, जिला जीन्द को शिकायतकर्ता से कुल 4,000/-रूपये (चार हजार रूपये) नकद रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथो तहसील पिल्लूखेड़ा जिला जीन्द से गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में आरोपित सुरेंद्र हुड्डा पटवारी की गिरफ्तारी बकाया है। इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई तथा इस कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का भी पालन किया गया है

Related posts

त्यौहार के मौसम में भी नहीं है स्वास्थ्य विभाग की कोई भी छूट्टी और सभी अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे ड्यूटी पर- डा. ब्रह्मदीप

Ajit Sinha

ईंट से कुचल कर शख्स की हत्या, पुरानी तहसील कार्यालय की बिल्डिंग की छत पर मिला शव

Ajit Sinha

महिला जब अपने लिव इन रिलेशन पार्टनर की चाकू घोंप कर हत्या कर रही थी,उस दौरान मौके पर उपस्थित दूसरा आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x