Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और 20 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल – पकड़ा गया।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और दो साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश को नोएडा सेंट्रल के थाना सूरजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुए मुठभेड़ के बाद बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस, मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान 20 हजार के इनामी बदमाश अशोक पुत्र रामचन्द्र के रूप में हुई है. डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि आरोपित पर आधा दर्जन मुकदमें विभिन्न थानो में दर्ज है. आज थाना सूरजपुर पुलिस मोजरबियर गोल चक्कर पर गश्त कर रही थी, उसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसको रुकने का इशारा किया गया तो वह नहीं रुका और मोटरसाइकिल को मोड कर भागने लगा पुलिस टीम ने उसका पीछा कर घेर लिया, अपने आप घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. बदमाश की पहचान 20 हजार के इनामी बदमाश अशोक पुत्र रामचन्द्र के रूप में हुई है. अशोक थाना सूरजपुर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित है एवं अक्टूबर वर्ष 2023 से फरार चल रहा था पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है. इनामी बदमाश अशोक की तलाश अक्टूबर वर्ष 2023 की जा रही थी और फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था और उसे न्यायालय द्वारा भी भगोड़ा घोषित था।

Related posts

बहुचर्चित रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाला के मामले में गठित एसआईटी ने एक प्रॉपर्टी डीलर को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शादी समारोह में रात्रि 10 बजे के बाद डीजे व लाउड स्पीकर रहेंगे बंद-पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस और आईआईएम रोहतक के बीच एमओए हुआ साइन, कौशल विकास और क्षमता निर्माण में करेंगे सहयोग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x