Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रोटरी ग्रेस ने बच्चों को स्वेटर व फल किए वितरित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: रोटरी क्लब ग्रेस ने भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा संचालित संत कबीर गीता विद्या मंदिर स्कूल, मुजेसर के बच्चों को स्वेटर एवं फल वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लब के अध्यक्ष गौतम चौधरी, संरक्षक अरूण बजाज एवं संस्कार शाखा अध्यक्ष अनिल गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 641वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस अवसर पर सतीश गुप्ता, सुरेंद्र जग्गा, संजीव शर्मा, अनुभव महेश्वरी, संदीप मितल, तिलक राज शर्मा, सुभाष अग्रवाल, भुवनेश शर्मा व कल्पना अग्रवाल द्वारा बच्चों को स्वेटर, फल एवं खेलने की बॉल वितरित कर खुशी का इजहार किया। अध्यक्ष चौधरी एवं इलेक्टेट प्रेसीडेंट सतीश गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को रोटरी क्लब, ग्रेस द्वारा बच्चों की आंखों व दांतों की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन स्कूल में किया जाएगा

Related posts

फरीदाबाद: लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना हर सरकार का नैतिक दायित्व : दीपक बावरिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद ,सरेआम व्यापारी का अपहरण कर हत्या-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भारत निर्वाचन आयोग ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से की मतगणना की तैयारियों पर चर्चा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x