Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एएसआई लाइसेंस क्लर्क जितेंद्र को जो पकड़वाएगा वह 20000 रूपए का नगद इनाम एसीबी से पाएगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो,  रोहतक द्वारा फरार आरोपित जितेन्द्र सहायक उप निरीक्षक, लाईसैंस क्लर्क कार्यालय पुलिस आयुक्त झज्जर निवासी गांव गिझी, जिला रोहतक की गिरफतारी पर 20,000/-रूपए  नकद ईनाम राशी देने की घोषणा।एंटी करप्शन ब्यूरो  की रोहतक टीम द्वारा आरोपित  जितेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक, लाईसैंस क्लर्क कार्यालय पुलिस आयुक्त झज्जर निवासी गांव गिझी, जिला रोहतक निवासी गांव गिझी, जिला रोहतक के विरूद्ध उसके द्वारा कार्यालय पुलिस आयुक्त, झज्जर में अपनी बतौर लाईसैंस क्लर्क की तैनाती के दौरान शस्त्र लाईसैंस बनाने की एवज  मे रिश्वत लेने के आरोप में उसके विरूद्व मुकदमा संख्या 11 दिनांक 17.04.2024 धारा 7ए, पी.सी. एक्ट, 420, 120 बी भा.द.स., थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,रोहतक दर्ज है। इस मुकदमा  में आरोपित  जितेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक, उपरोक्त फरार है। आरोपित  को पकड़वाने की एवज में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक द्वारा 20,000/-रूपए . नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) हरियाणा द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में दर्ज किए गए मुकदमा उपरोक्त के फरार आरोपित  जितेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक, उपरोक्त को पकडवाने में सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति फरार आरोपित  जितेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक उपरोक्त को पकडवाने बारे सूचना एसीबी, रोहतक को देता है तो उस व्यक्ति को 20,000/-रुपये नकद इनाम दिया जाएगा तथा उस व्यक्ति का नाम व पता भी गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

नगर निगम जगाधरी में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹3000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली के सीलमपुर में एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी, दो समुदायों के बीच तनाव है, पोस्टर लगाए गए है।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के 50,000 का ईनामी व मोस्ट-वांटेड एक बदमाश को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x