Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना मुजेसर इलाके में होली के दिन एक युवक की लगभग एक दर्जन हमलावरों ने पीट -पीट कर दिन दहाड़े हत्या कर दी -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: होली के दिन थाना मुजेसर क्षेत्र में एक 22 वर्षीय लड़के की लगभग एक दर्जन से अधिक हमला वरों ने पीट -पीट कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फ़ैल गई, और थाना मुजेसर की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी, जांच के दौरान मरने वाले लड़के का नाम सूरज , उम्र 22 साल , निवासी गली नंबर -42 , संजय कॉलोनी , सेक्टर -23 फरीदाबाद पता चला है। पुलिस ने इसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। ये सनसनीखेज वारदात शुक्रवार दोपहर होली के दिन की है। आज पुलिस ने सूरज के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौप दिया है। इस मामले में मृतक सूरज के पिता की शिकायत पर अंकित , कुलदीप व ऋषभ सहित कई अन्य के खिलाफ कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज की गई है। खबर के अनुसार 4 आरोपितों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आगे पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: यूनिवर्सल अस्पताल ने विदेशी नागरिक के पैर को कटने से बचाया

Ajit Sinha

क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीएम मनोहर के निकम्बे अधिकारियों की वजह से प्रॉपर्टी कारोबारी परेशान, समस्याओं को जल्द करो समाधान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x