Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतगणना के लिए तैयार प्रशासन: डीसी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने व पूरी पारदर्शिता के साथ परिणाम घोषित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी योजनाबद्ध तरीके से कदम उठा रहा है। नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अनिता यादव आईएएस व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह की देखरेख में मतगणना प्रक्रिया के लिए मतगणना टीम का सेकंड रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार, 12 मार्च को मेयर पद सहित 46 वार्ड पार्षदों की मतगणना होगी जिसके लिए मतगणना केंद्र अनुरूप प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्था की गई है। सोमवार को मतगणना के मद्देनजर नगर निगम चुनाव की सामान्य पर्यवेक्षक अनिता यादव व डीसी विक्रम सिंह ने संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने मतगणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 01, 02, 03, 04, 41 और 46 के लिए एआरओ सहित 20 टेबल बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय बालिका महाविद्यालय में मतगणना होगी। वहीं वार्ड नंबर 05, 06, 07, 08 और 09 के लिए एआरओ सहित 15 टेबल एनआईटी-3 स्थित डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में, वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13 और 15 के लिए एआरओ समेत 17 टेबल के.एल.मेहता कॉलेज फॉर वुमन, एनआईटी फरीदाबाद में होगी। डीसी ने बताया कि वार्ड नंबर 14, 36, 37, 38 और 39 के लिए एआरओ समेत 18 टेबल सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में लगेंगी। वार्ड नंबर 16, 17, 18, 19 और 20 के लिए एआरओ समेत 17 टेबल सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में, वार्ड नंबर 21, 22, 23, 24 और 29 के लिए एआरओ समेत 15 टेबल कम्युनिटी सेंटर, एसजीएम नगर फरीदाबाद में, वार्ड नंबर 25, 26, 27, 28 और 30 के लिए एआरओ समेत 15 टेबल कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-28 में, वार्ड नंबर 31, 32, 33, 34 और 35 के लिए एआरओ समेत 18 टेबल सेक्टर-16 ए स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में तथा वार्ड नंबर 40, 42, 43, 44 और 45 के लिए एआरओ समेत 16 टेबल सेक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल में मतगणना के लिए व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।सोमवार को सेक्टर 15 स्थित एपीजे स्कूल ऑडिटोरियम में आगामी बुधवार को नगर निगम चुनाव की होने वाली मतगणना को लेकर रिहर्सल हुई। नगर निगम चुनाव के लिए नियुक्त आरओ एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने मतगणना कर्मियों को मतगणना प्रक्रिया के पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बुधवार को फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए बने 9 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने तथा मास्टर ट्रेनर संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह ने मतगणना की प्रक्रिया से विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद एवं नगर निगम चुनाव के आरओ सतबीर मान, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, संयुक्त आयुक्त जयदीप कुमार, डीसीपी उषा, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद, एसडीएम फरीदाबाद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, आरटीए सचिव मुनीष सहगल, अतिरिक्त सीईओ एफएमडीए गौरी मिड्ढा व सीटीएम अंकित कुमार सहित एएआरओज व विभागीय नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : नाबालिग लड़की के साथ पूर्व मकान मालिक के बेटे ने किया जबरन बलात्कार, आरोपी गिरफ्त से दूर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर अनीता यादव ने अरावली क्षेत्रों का किया दौड़ा ,अवैध निर्माणों और अवैध कब्जों का हटाने का दिया निर्देश।

Ajit Sinha

सेक्टर -31 के डीएलएफ इलाके में पानी के टैंकर ने एक मासूम बच्चे को कुचला, मौत, चालक फरार, टेंकर को कब्जे में लिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x