Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

हरियाणा सरकार ने नगर निगम 2025 के चुनाव (मतदान के दिन) सवेतन अवकाश की घोषणा की


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार ने उन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए 2 मार्च तथा 9 मार्च, 2025 (रविवार) को अवकाश घोषित किया है, जहां नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। मानव संसाधन विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी डीसी विक्रम सिंह ने दी।

डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अधिसूचना के तहत हरियाणा सरकार के सभी कार्यालयों, बोर्डों/निगमों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ-साथ राज्य में स्थित विभिन्न कारखानों, दुकानों और निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों/श्रमिकों, जो इन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं, के लिए सवेतन अवकाश रहेगा, ताकि वे अपना वोट डाल सकें।

Related posts

चंडीगढ़: पुलिस महानिदेशक प्रशांत अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 18 पुलिस इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहर में यूनिफॉर्म व जेंट्री पर विज्ञापन के बकाया भुगतान न करने पर ठेकेदार एजेंसियों को नोटिस जारी: डॉ. गरिमा मित्तल

Ajit Sinha

38 वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2025: बड़ी चौपाल पर देशी और विदेशी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जमाया रंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x