Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

महेंद्रगढ़ : पल्स पोलियो अभियान के तहत गांव सीगड़ा में दो बूंद पिलाओ, पोलियो दूर भगाओ मिशन का किया शुभारम्भ

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब एवं नेहरू युवा केंद्र नारनौल के सयुंक्त तत्वाधान में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सीगड़ा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण मिशन के तहत “दो बूंद पिलाओ, पोलियो दूर भगाओ” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | मातृशक्ति एवं लोगो को छोटे बच्चो को पोलियो की दो बून्द पिलाने के लिए जागरूक किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमडी क्लब के प्रमुख लक्की सीगड़ा ने की एवं कार्यक्रम सयोंजक आंगनवाड़ी वर्कर मुन्नी देवी थी | इस मिशन का नेतृत्व नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्यवयक महेन्द्रसिंह नायक ने किया  |

बीएमडी क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्की सीगड़ा ने कहा की पल्स पोलियों अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जिसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ हम सबकी यह जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के क्षेत्र में यह ध्यान रखना चाहिए की  5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियों दवा पीने से वंचित न रहे| हमारा लक्ष्य पोलियो को जड़ से खत्म कराना हैं। प्रत्येक चरण में पोलियो ड्राप पिलाना जरूरी है। इससे बच्चों में अपंगता की बीमारी से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है इसे दायित्व नहीं कर्तव्य मानकर अपनी सेवाएं दें। पोलियो की दो बूंद जीवन को सुरक्षित रखने में कारगर है। पोलियो अभियान का सुरक्षा चक्र से पोलियो जैसी बीमारी करीब-करीब खत्म होने के कगार पर है। इसमें बीएमडी क्लब सदस्य अमित कुमार,इंद्रजीत शर्मा ,बजरंग सैन ,महादेवी आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कायकर्ताओं की मदद से बच्चों को पोलियों की खुराक दी गई  ताकि गांव एवं जिले का कोई भी बच्चा पोलियो का शिकार न हो।

Related posts

लोगों के सिर चढक़र बोल रहा है मोदी की राष्ट्रभक्ति का जादू : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

मनुष्य को भगवान को प्राप्त करने, उनके समीप होने तथा भगवान को पाने के लिए भजन ही एकमात्र पथ है-बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

सभी डिवीजनों के लगभग 200 पूर्व एस्कॉर्ट्स के अधिकारियों ने अपने जीवन साथी के साथ विशेष मिलन समारोह में शामिल हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x