Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

एंटी करप्शन ब्यूरो , हिसार के हाथों आज लाखों रूपए की रिश्वत कांड में सीआईए -2 के तत्कालीन इंचार्ज कपिल सिहाग को पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:एंटी करप्शन ब्यूरो,  हिसार की टीम ने मंगलवार को मुकदमा नंबर-20, दिनांक 24.10.2024 धारा 61(2), 127(2), 140(3), 308(2) बीएनएस. 2023 व 7, 7 ए पीसी. एक्ट पीएस  एंटी करप्शन ब्यूरो  , हिसार में आरोपित  निरीक्षक कपिल कुमार सिहाग,तत्कालीन इंचार्ज सीआईए.-2, हिसार (हाल जिला निरीक्षक, जिला पुलिस हिसार) को अनुसंधान के दौरान उसके विरुद्ध प्राप्त तथ्यों/साक्ष्य  के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपित को आज बुधवार  को अदालत, में पेश किया जा रहा है। मामला यह था कि शिकायतकर्ता अमन निवासी गांव लितानी, जिला हिसार द्वारा एसीबी, हिसार को दी गई अपनी शिकायत दिनांक 24.10.2024 में आरोप था कि दिनांक 10.10.2024 को स्पैशल स्टाफ हिसार के कर्मचारियों द्वारा उसे गांव लितानी से उठाकर स्पेशल स्टाफ हिसार लाकर इंचार्ज निरीक्षक कपिल सिहाग के सम्मुख पेश किया गया।

इस दौरान स्पेशल स्टाफ हिसार के कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता को राजा गुज्ज़र के केस में फंसाने का भय दिखाकर 30,00,000/- रूपये बतौर रिश्वत राशि की रिछपाल निवासी लितानी, जिला हिसार व रमेश ढाका निवासी भैरी अकबरपुर, जिला हिसार के माध्यम से बतौर रिश्वत की मांग की गई तथा 17,50,000/- रूपये रिश्वत राशि में सहमती बनी थी। इस राशी में से 2,00,000/- रूपये उसके द्वारा दिनांक 10/11.10.2024 को रिछपाल को दिए गए , इस राशी में रिछपाल द्वारा 1,50,000/- रूपये सिपाही अजय कुमार, स्पैशल स्टाफ हिसार को दिए गए । इसके अतिरिक्त आरोपित  रिछपाल द्वारा अपने पास व अपने दोस्त रमेश ढाका से रूपये इक्टठे करके कुल 10,00,000/-रूपए  दिनांक 21.10.2024 को आरोपित  सिपाही अजय कुमार, स्पेशल स्टाफ, हिसार को दिए गए  है। रिछपाल उपरोक्त द्वारा अपने पास व अपने दोस्त के पास से जो पैसे बतौर रिश्वत सिपाही अजय कुमार उपरोक्त को दिए गए  है अब वह उससे 10,00,000/- रूपये वापिस लेने की मांग की जा रही है उसके द्वारा आरोपित  रिछपाल को उपरोक्त राशि में से 5,80,000/-रूपए  देने का ही इन्तजाम हुआ है।शिकायतकर्ता अमन द्वारा दी गई शिकायत पर एसीबी, हिसार की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त बिचौलिये रिछपाल को उसके द्वारा आरोपित  सिपाही अजय कुमार उपरोक्त को दी गई राशि में से शिकायतकर्ता अमन से 5,80,000/- रूपये नकद बतौर रिश्वत राशि लेते हुए दिनांक 24.10.2024 को गिरफ्तार किया गया था। इस मुकदमा  में अभी चार अन्य आरोपितों  की गिरफ्तारी बकाया है।

Related posts

बस में 17 वर्षीय लड़की के साथ नोएडा में सामूहिक बलात्कार,कश्मीरी गेट, दिल्ली में छोड़, बस लेकर भागे आरोपित- पकड़े गए।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़ : हरियाणा रोडवेज का क्लर्क 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने नियमों की अवहेलना करने वाले निजी बिल्डरों के खिलाफ करें कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x